कासगंज। सोरोंजी के गांव खैरपुर में रविवार को एक युवक का शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव खैरपुर के सुगढ सिंह (50) पुत्र अनार सिंह का शव लोगों को उतराता दिखाई दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजन की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।