पटियाली। क्षेत्र के गांव नगला मंशा निवासी एक युवक का शव गांव के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव नगला मंशा निवासी राम सिंह (45) रविवार की सुबह घर से मजदूरी के लिए निकला था। शाम को पांच बजे लगभग उसका शव ग्रामीणों ने सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों ने उसके शव की जानकारी परिजन को दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मृतक राम सिंह के परिजन ने बताया है कि वह शराब पीने का आदी था। कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा है।