फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव सुलखनपुर स्थित एक खेत में लगे आम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद पुलिस व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। फंदे पर लटके हुए युवक की उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास रही होगी।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान के प्रयास किए। लेकिन कोई भी पहचान नहीं कर सका। आसपास के गांव में भी फोटो आदि भेज कर पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। देर शाम थाना क्षेत्र के गांव शिवपालपुर का एक परिवार थाने पहुंचा। बताया कि आम के पेड़ पर जिस युवक का शव लटका मिला है। उसका नाम 20 वर्षीय गौरव कुमार है। वह शिवपालपुर का रहने वाला था। दोपहर करीब 12 बजे वह घर से निकला था। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उक्त घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें