फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर। बुढ़िया के ताल के पास सर्विस रोड किनारे पेड़ पर मैनपुरी के युवक ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को सुसाइट नोट मिला। पुलिस ने युवक के परिजन को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि राहगीर की सूचना पर हाईवे स्थित बुढ़िया के ताल के सामने सर्विस रोड के किनारे खेत में नीम के पेड़ पर फंदे से एक युवक का शव लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइट नोट मिला, जिसमें उसने लिखा था कि मै अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे मरने के बाद मेरे परिवार को परेशान नहीं किया जाए, क्योंकि मेरी वजह से घर में झगड़ा होता था। सुसाइट नोट में युवक के घर का फोन नंबर लिखा था। पुलिस ने फोन पर बात की तो उसके पता चला कि मरने वाला युवक शोभित मसीह पुत्र जॉन मसीह निवासी जज कंपाउंड थाना कोतवाली मैनपुरी है। फोन पर जॉन मसीह ने बताया कि उसके आए दिन शराब पीकर आने पा घर में झगड़ा होता था। 19 जुलाई को घर से निकला था। वह शादीशुदा था। उसके एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें