फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कमरे में कुंडे से लटका मिला महिला का शव

Wed, 31 May 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के बाछमई गांव में एक महिला का शव छत के कुंडे से लटका मिला। जबकि परिवार के सदस्य घर से फरार थे। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर वीडियोग्राफी कराई, इसके बाद शव को नीचे उतरवाया गया। बाद में पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराया। फंदे से लटकी महिला प्रीति (30) पत्नी आकाश बाछमई गांव की रहने वाली थी। मंगलवार की देर रात उसका शव फंदे से लटका परिवार के सदस्यों ने देखा। इस दौरान परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। मामले की जानकारी लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। महिला की मौत की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराने के बाद कमरे के दरवाजे को तोड़ महिला के शव को नीचे उतरवाया। बाद में फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम के द्वारा साक्ष्य व नमूने एकत्रित किए गए। घटना के बाद ससुरालीजन मकान से भाग गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ससुरालीजन मौके से फरार हैं। मायके पक्ष से कोई आया नहीं। जांच में पता चला कि महिला की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी। वह तीन बच्चों की मां थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें