फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मकान में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Wed, 17 Jan 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर रात एक किशोरी का शव मकान के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आत्महत्या के पीछे पुलिस को प्रेम प्रसंग के तथ्य मिल रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव में मंगलवार की देर रात किशोरी ने मकान में फंदे पर लटक कर आत्महत्या की। जब परिजन ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो उनमें चीख पुकार हो गई। जानकारी होने पर आस-पास के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। किशोरी की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। टीम के द्वारा साक्ष्य जुटाए गए। जानकारी होने पर सीओ सहावर शाहिदा नसरीन मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया।
सीओ सहावर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले में प्रेम प्रसंग के तथ्य मिल रहे हैं। गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें