फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन दिन पूर्व लापता हुए बालक का तालाब में मिला शव

Sun, 15 Sep 2024 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव अलीपुर दादर से तीन दिन पूर्व बालक लापता हो गया था। शनिवार को उसका शव तालाब में उतराता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को बाहर निकालवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

गांव अलीपुर दादर निवासी सुरेंद्र का 9 वर्षीय पुत्र विवेक 12 सितंबर की सुबह 10 बजे घर से लापता हो गया। परिजन ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा। परिजन ने उसके लापता होने की जानकारी शुक्रवार को दी। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस ने उसकी बरामदगी के प्रयास शुरु कर दिए। शनिवार की सुबह उसका शव लोगों ने तालाब में उतराता देखा। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को तालाबा से बाहर निकलवाया। बालक के होटों पर चोट के निशान हैँ। पिता हत्या की आशंका जता रहे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि लापता बालक का शव तालाब में उतराता मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें