फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोमवार से लापता युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। वह सोमवार को बाजार जाने की कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आठ बजे ग्राम अधूपुरा के समीप झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक युवक के शिनाख्त के लिए ग्रामीणों और आसपास के लोगों से जानकारी की। उसकी शिनाख्त अमित सोलंकी (35) पुत्र ओमवीर सिंह निवासी सरसई नरू अमांपुर के रूप में हुई। उसके परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ओमवीर ने बताया कि वह एक बाइक से अमांपुर बाजार के लिए सोमवार की सुबह 11 बजे निकला था। जिसके बाद से वह वापस नहीं आया। उसकी परिजनों के द्वारा तलाश की जा रही थी। कोतवाली प्रभारी आरएस मौर्या ने बताया कि मृतक युवक के समीप से शराब का खाली क्वाटर मिला हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें