बाह। प्रभारी डीसीपी पश्चिमी आदित्य कुमार शनिवार को एसीपी कार्यालय के त्रैमासिक निरीक्षण के लिए बाह पहुंचे। उन्होंने अभिलेखों एवं अपराध से जुड़े विभिन्न पंजिकाओं का निरीक्षण किया। रिकॉर्ड के रखरखाव और साफ-सफाई पर जोर दिया। लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।