शनिवार की रात जीटी रोड पर डीसीएम में हवा भरवा रहे चालक को मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव छिबकरिया निवासी अरविंद कुमार (45) डीसीएम चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार की रात कहीं जाते समय बेवर रोड स्थित नगला मान सिंह मोड़ पर टायर से हवा निकल गई। वहीं एक पंचर की दुकान पर अरविंद टायर में हवा डलवा रहा था। तभी भोगांव से बेवर की ओर आ रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाला चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, मृतक के परिजन भी मोर्चरी पहुंच गए। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।