फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीसीए की कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन जेएस फौजदार का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) आगरा की कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन जेएस फौजदार का बुधवार को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से एसोसिएशन के पदाधिकारी स्तब्ध हैं। 86 वर्ष की आयु में भी वह सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। जेएस फौजदार आगरा में क्रिकेट के बेहतर विकास के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते रहते थे। डीसीए आगरा के सह सचिव सर्वेश भटनागर ने कहा कि वह अपने जीवनकाल में विभिन्न खेल संघों से जुड़े रहे। उनका निधन खेल जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। डीसीए के अन्य पदाधिकारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें