फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटियां संकट में खुद कर सकती हैं अपनी सुरक्षा

Sat, 01 Feb 2025 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज टिंबरपुर में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में आत्मरक्ष
विज्ञापन
कासगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 180 छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस दौरान बताया गया कि बेटियां संकट के समय अपनी सुरक्षा खुद कर सकती है।प्रशिक्षक मनू कुमारी ने कहा कि छात्राएं मनचलों से डरें नहीं, उनका सामना करें। बेटियां भी समाज में बराबरी की हकदार हैं। महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कड़े कानून हैं। यदि आपके साथ कुछ गलत हो रहा है तो महिला हेल्पलाइन पर फोन कर पुलिस की मदद लें। अपनी सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण जरूरी है। प्रशिक्षक ने छात्राओं को दुश्मन पर काबू पाने की आसान तकनीक बताई। साथ ही संकटकाल में पेन, मोबाइल फोन, दुपट्टे से खुद का बचाव करने का गुर सिखाया। छात्राओं को पंच, किक, अटैक, डिफेंस के साथ लाठी-डंडे के वार से खुद को बचाने का तरीका बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें