फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहू से मारपीट, 4 ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर में बहू को बेरहमी से पीटे जाने के मामले में 4 ससुरालियों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नंदगवा रोड जैतपुर की रहने वाली काजल ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी की शाम 4 बजे सास मुन्नी देवी ने गाली गलौज एवं मारपीट की। मारपीट के बाद पति धर्मेन्द्र उसे बाल पकड़ कर सीढ़ियों से घसीटते हुए बाहर लाया और मारपीट की। जेठ देवेंद्र शर्मा, जेठानी किरन ने भी मारपीट की। छोटे बच्चे के साथ रह रही काजल ने पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई थी। एसओ जैतपुर ने बताया तहरीर के आधार पर 4 ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें