बाह। तरासों गांव की राधा ने पुलिस को बताया कि 27 जून की रात गांव का ही सुबोध उर्फ डुल्ला सहित 4-5 लोग घर में घुस आए। आहट सुन जागे पिता रामनरेश ने घर में घुसने का विरोध किया, तो उनकी पिटाई दी। चीख पुकार सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग आए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। राधा की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने सुबोध उर्फ डुल्ला एवं उसके 4-5 साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।