फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यू डायस पर पांच हजार से अधिक छात्रों का डाटा नहीं

Tue, 28 May 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड करने में माध्यमिक एवं सीबीएसई के स्कूलों की की लापरवाही सामने आई है। शिक्षा सत्र को समाप्त हुए दो माह का समय होने जा रहा है, लेकिन अभी तक 44 स्कूलों के 5165 बच्चों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं हैं। इससे ऐसे बच्चों के सामने प्रवेश सहित अन्य समस्याएं आ सकती हैं।शासन से फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के उद्देश्य से कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड अनिवार्य कर दिया गया है। छात्रों के लिए एक पर्सनल एजुकेशन नंबर भी जारी किया जा रहा है, इसी नंबर से छात्रों की टीसी जारी होगी। बिना पेन नंबर के टीसी से दूसरे स्कूल में प्रवेश भी नहीं हो सकेगा। इसके बाद भी यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने में विद्यालय लापरवाही बरत रहे हैं। जिले के 44 विद्यालय ऐसे हैं जिनके वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के डाटा में 5165 छात्र संख्या में अंतर सामने आया है। इससे जिन बच्चों को दूसरे स्कूल में प्रवेश लेना है उनके सामने दिक्कतें सामने आ रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि जिन स्कूलों के डाटा में अंतर आया है उनको शीघ्र डाटा अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें