फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दन्नाहार पुलिस ने दो पशु चोर किए गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2023 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार पुलिस ने दो पशु चोर किए गिरफ्तार
विज्ञापन

घिरोर। थाना दन्नाहार पुलिस ने रविवार को दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे एक बाइक, तमंचा कारतूस और गंडासा बरामद हुए। शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पशु चोरों को न्यायालय में पेश किया। वहां से पशु चोर जेल भेजे गए।थानाध्यक्ष चंद्रपाल चंद्रपाल सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान एक डीसीएम बरामद की थी। इसमें दो जीवित व एक मृत भैंस बरामद हुई थी। पशु चोर पुलिस को चकमा देकर भाग गए थे। रविवार को टीम उझैया फकीरपुर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि श्यामपुर पुल के पास संदिग्ध लोग मौजूद हैं। थानाध्यक्ष ने टीम के साथ दबिश देकर बाइक सवार दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपने नाम रमजान उर्फ रमजानी निवासी नदरई कासंगज और सोहेल अली उर्फ हेला बताया। पुलिस को बताया कि वह अपने साथी रफीक, अरमान और फकरुद्दीन के साथ दूल्हापुर से दो भैंस चोरी की थीं। एक भैंस कपूरपुर से चुराई थी। बताया कि बरामद डीसीएम भी आगरा से चोरी की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रमजानी पर 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें