जैतपुर में स्टेट हाइवे पर पेड़ की झुकी डाली की टहनियों से हादसे का खतरा
- फोटो : samvad
बाह। आगरा इटावा स्टेट हाइवे पर जैतपुर में पेड़ की डाली झुक गई है। डाली झुकने की बजह से स्टेट हाइवे पर हादसे का खतरा पैदा हो गया है। झुकी डाली की टहनियों की बजह से दो पहिया वाहन चालक खुद को जख्मी होने से बचाने के प्रयास में हादसे का जोखिम उठाने को मजबूर हैं। बड़े वाहन चालक भी डाली की टहनियों से शीशा आदि क्षतिग्रस्त होने के अंदेशे से परेशान हैं। जैतपुर के समाजसेवी कुलदीप भदौरिया आदि ने जनहित में पेड़ की टहनी और डाली की छटाई किए जाने की मांग जिम्मेदारों से की है। इस संबंध में पूछे जाने पर जैतपुर के रेंजर कोमल सिंह ने बताया कि पेड़ की डाली झुकने का मामला संज्ञान में नहीं था। वन विभाग की टीम भेज कर छटाई कराई जाएगी।