किरावली। अछनेरा के गांव रैपुरा अहीर में 17 मार्च को कुश्ती दंगल का आयोजन दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी समाजसेवी महेशचंद्र बघेल व राधा रमन यादव ने दी। वहीं, किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि गांव में 52 वर्ष बाद दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह है।