फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 16 बीघा क्षेत्र में 22 लाख रुपये से होगा क्षतिग्रस्त नाले का निर्माण

Mon, 24 Feb 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंगेश्वर कालोनी के 16 बीघा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त नाले का निर्माण कार्य 22 लाख रुपये में कराया जाएगा। नगर पालिका से धनराशि स्वीकृत हो गई है। नाला निर्माण से लोगोंं को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। नगर पालिका ने 16 बीघा इलाके में कई साल पहले नाले का निर्माण कराया था। अब यह नाला कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस वजह से नाले की सफाई नहीं होती है, जिससे जलभराव हो जाता है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग जलभराव की समस्या झेल रहे है। जिलाधिकारी से स्वीकृति के बाद नगर पालिका ने नाले निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इस के लिए 22 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। हुकुम चंद के घर से दशरथ के घर तक निर्माण कार्य कराया जाएगा। क्षेत्र के प्रदीप कुमार ने बताया किया नाला निर्माण होने के बाद जलभराव की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें