मैनपुरी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने करहल की घटना पर वीडियो जारी कर कहा कि बहुत बड़ा कुकृत्य किया है। करहल में एक दलित बेटी को समाजवादी पार्टी के समर्थक उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। बुधवार को उसका शव बोरे में बंद मिला। समाजवादी के अपराधी प्रशांत यादव ने सिर्फ युवती को इस वजह से मार डाला क्योंकि वह काॅलोनी मिलने के बाद भाजपा को वोट कराना चाहती थी। इस वजह से दलित की बेटी को मार डाला। इस तरह का कुकृत्य शर्मसार करने वाला है। यदि कोई मोदी जी की कल्याणकारी योजना से प्रभावित होकर वोट करना चाहेगा तो समाजवादी गुंडे उसके साथ ऐसा करेंगे।