फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की हुई मौत

Wed, 09 Aug 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। फर्रुखाबाद मार्ग पर सोमवार की रात एक साइकिल सवार शख्स को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पहचान न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि फर्रुखाबाद रोड पर एक साइकिल सवार जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष होगी। वह घायल अवस्था में पड़ा है। संभवत: उसे कोई वाहन टक्कर मार कर गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। साथ ही घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहचान के प्रयास किए लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। शिनाख्त न होने के चलते पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस का कहना है कि फोटो आदि के आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि 72 घंटा तक पहचान नहीं होती तो पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें