फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: मथुरा के चिकित्सक ने KYC लिंक पर क्लिक किया और पल भर में गवा दिए तीन लाख रुपये

Wed, 03 Aug 2022 02:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव के होश उस समय उड़ गए जब उनके बैंक खाते से 2,99,985 रुपए कटने का मैसेज आया। इसकी शिकायत तुरंत उन्होंने साइबर सेल के साथ साथ बैंक में भी की। 
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में साइबर अपराधियों ने वरिष्ठ चिकित्सक से करीब तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। चिकित्सक से गलती इतनी हुई कि उन्होंने केवाईसी के लिए आने वाले अपडेट के लिंक को ओपन कर दिया। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से रकम कटने का मैसेज आ गया, जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव मंगलवार दोपहर अपने कार्यालय में सरकारी कार्य निपटा रहे थे। इसी बीच एसबीआई योनो बैंक की केवाईसी अपडेट करने का कोई मैसेज मोबाइल फोन पर आया।

उन्होंने उस मैसेज को देखा और भेजे गए लिंक को देखने के लिए जैसे ही उन्होंने क्लिक किया उसके कुछ ही सेकंड में उनके खाते से 2,99,985 रुपये कटने का मैसेज आ गया। उन्होंने इसकी शिकायत तुरंत एसबीआई मुख्य शाखा बैंक मैनेजर से की।
विज्ञापन


संबंधित बैंक अधिकारी ने खाता चेक करके बताया कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई है । इसकी शिकायत उन्होंने साइबर सेल से भी की है। बता दें इस प्रकार की ठगी के मामले पूर्व में भी आ चुके हैं, जिसमे लोगों को गुमराह या लालच देकर उनके बैंक खाते से धनराशि निकाल ली गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें