फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: QR कोड से स्कैन करते ही दूसरे के खाते में चले गए 99 हजार रुपये, इस तरह ठग गए सेवानिवृत्त अधिकारी

Sat, 24 Dec 2022 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी को शातिरों ने मकान किराये पर लेने का लालच दिया था। इसके बाद एडवांस किराया भेजने के नाम पर क्यूआर कोड भेज दिया। 
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को शिकार बना लिया। मकान किराये पर लेने का लालच दिया। इसके बाद खाते में किराया भेजने का झांसा दिया। मोबाइल पर क्यू आर कोड भेजकर स्कैन कराकर खाते से 99 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की तहरीर पर तीन महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।

ये है मामला 

डिफेंस कालोनी, सदर निवासी रामवकील सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि आठ सितंबर की शाम को एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि सूबेदार आनंद कुमार बोल रहा हूं। मेरी आगरा मिलट्री हॉस्पिटल में तैनाती हुई है। किसी से तुम्हारा नंबर लिया है। आपके घर में किराये पर कमरा चाहिए। घर के फोटो भेज दो। देखने के बाद मकान को फाइनल कर देंगे। रामवकील ने फोटो भेज दिए। इन्हें देखने के बाद उक्त व्यक्ति ने कहा कि एडवांस भेज देते हैं। इसके लिए पेटीएम नंबर बता दो। रामवकील ने पत्नी के पेटीएम का नंबर बताने पर उसने एक रुपया भेजा। चेक करने के लिए एक रुपया वापस अपने नंबर पर  मांगा। उन्होंने एक रुपये वापस ट्रांसफर कर दिया। बाद में पेटीएम में ऑनलाइन कुछ समस्या बताते हुए क्यू आर कोड भेजा। रामवकील ने क्यूआर कोड स्कैन किया। इससे 42 हजार रुपये कट गए। आरोपी ने दोबारा स्कैन कराया। इस बार भी 42 हजार रुपये खाते से कट गए। तीसरी बार भी बहाना बनाया कि कुछ समस्या है। इस बार भी क्यूआर कोड स्कैन करा लिया। इस बार 15 हजार रुपये कट गए।

बैंक से आया मैसेज 

चौथी बार स्कैन करने के लिए कहा तो बैंक से मैसेज आ गए। खाते से रकम कटने पर रामवकील के होश उड़ गए। उन्होंने फोन पर बात कर रहे आरोपी से रकमवापस मांगी। उसने कहा गलती से रकम कट गई है। एक और क्यूआर कोड भेजा। मगर, रामवकील ने स्कैन नहीं किया। इसकी शिकायत पर साइबर क्राइम पोर्टल के नंबर पर की। थाना सदर पुलिस का कहना है कि साइबर सेल ने जांच की थी। अब मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

दूसरे दिन भी आया कॉल

रामवकील ने बताया कि आरोपी का कॉल दूसरे दिन भी आया। वह रकम वापस करने की कह रहा था। वह तब तक पुलिस से शिकायत कर चुके थे। इस पर उसे अपना एक नंबर बताया। उससे कहा कि रकम भेज दें। मगर, आरोपी को शक हो गया। उसने फोन काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें