फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीडब्ल्यूसी ने दुष्कर्म पीड़िता को भेजा नारी निकेतन

Thu, 06 Nov 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। चर्चित झाल का पुल सामूहिक दुष्कर्म मामले की पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष बृहस्पतिवार को पेश किया गया। किशोरी ने परिजन के साथ घर जाने से मना कर दिया। इसके बाद सीडब्ल्यूसी ने उसे नारी निकेतन भेजा है।सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता 31 अक्तूबर की रात अचानक घर से गायब हो गई थी। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगाई गई थी। 2 नवंबर को पुलिस ने उसे मेरठ से बरामद कर लिया था। इसके बाद किशोरी के पुलिस ने न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए थे। किशाेरी ने अपनी मां के साथ घर जाने से मना कर दिया था। इसके बाद कोर्ट ने उसे बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया था। बाल कल्याण समिति के सामने उसने अपनी मां व अन्य परिजन पर आरोप लगाया और घर जाने पर असहमति जताई। इसके बाद किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया बाल कल्याण समिति ने किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें