फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परंपरागत तरीके से निकला प्याले का जुलूस

Mon, 31 Jul 2023 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
परंपरागत तरीके से निकला प्याले का जुलूस
विज्ञापन

भोगांव। मीर साहब तफजुर्र हुसैन द्वारा फूल चुनने की रस्म के रूप में निकलने वाले ऐतिहासिक प्याले का जुलूस निकाला गया। प्याले के जुलूस में दूर दराज से आए अखाड़ों में उत्साही युवकों ने हैरत अंगेज प्रदर्शन कर लोगो को आश्चर्य चकित कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को मोहल्ला मोहम्मद सईद से प्याला नामक ताजिया परंपरागत रीति रिवाज के अनुसार शाम 5 बजे मरसिये पढ़ते हुए उठाया गया। जुलूस में मातमी धुनें बजाई जा रही थीं। आधा दर्जन अखाड़े में युवाओं ने आग पर चलना, रॉड चबाना, कीलों पर चलना, आग के गोले से निकलना जैसे अंगेज करतब दिखाए। प्याले का जुलूस जामा मस्जिद, जैन मंदिर, पीपल मंडी, बालापीर की दरगाह से होता हुआ मैनपुरी रोड स्थित करबला में सुपर्द ए खाक कर दिया गया। करबला में लोगों ने हजरत इमाम की याद में मरसिये पढ़कर प्याले केा गमगीन कर दिया। जुलूस में जगह-जगह अकीदतमंदों ने खाने पीने का सामान, वर्तन, कपड़े की लुट्टस की। एसडीएम अंजली सिंह, सीओ सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक बीएस भाटी सहित फैयाज हुसैन, साबिर हुसैन, बदरून निशां बेगम, फूलमियां, अयाज मंसूरी, अहमद अली, इमरान जावेद, डॉ. आलोक सिंह शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें