फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के प्रकोप से मेला मार्गशीर्ष बेजार, शाम होते ही मेले से लोग हो जाते नदारद

विज्ञापन
कासगंज सोरों मेला में ठंड के चलते कम हुई भीड़ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। मेला मार्गशीर्ष के अंतिम स्नान पर्व पूर्णिमा के संपन्न होने के बाद सर्द मौसम के तेवर तल्ख हुए हैं। ठंड के के चलते लोग परेशान हैं। गलनभरी ठड का असर मेले पर भी पड़ रहा है। दिन के समय भी मेले में पहुंचने वाले लोगों की संख्या कम होने लगी है। दिन में झूले, सर्कस, मैजिक ष्षो, सिनेमा आदि चल रहे हैं गृहोपयोगी वस्तुओं की दुकानदारी भी हो रही है मेले में खाजला व मेले का फल नारंगी खूब बिक रहे हैं। शाम होते ही ठंड और अधिक बड़ जाती हैं। शाम ढलते ही लोग मेले से जाने लगते हैं। सात बजे के बाद तो कुछ एक लोग ही दिखाई देते हैं। ऐसी स्थिति में मेले की रौनक कम हो रही है। ऐसी स्थिति से दुकानदार भी मायूस हो रहे है। उनकी उम्मीद के अनुसार बिक्री नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें