लादूखेड़ा। लादूखेड़ा क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में खासी भीड़ देखने को मिली।
काली माता मंदिर, कैला मैया मंदिर, मातारानी मंदिर समेत क्षेत्र के मंदिरों में भक्तों ने झंडा, घण्टा आदि समर्पित किये गये। महंत रमेशचंद महाराज एवं रामगिरि महाराज ने भक्तों को नवरात्रि पर्व की विशेषता के बारे में विस्तार से बताया। वंही जगह जगह माता के पंडाल भी सजाये गए एवं भक्तों ने व्रत रखे।