बरहन। गांव खांडा में आयोजित रामलीला में बुधवार को राम वन गमन और राम-केवट संवाद का मंचन किया गया। मंचन देखने रातभर लोगों की भीड़ जुटी रही। राम-केवट प्रसंग के मंचन के दौरान आयोजन स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष डॉ. शिवराम यादव, दिनेश यादव, विनोद यादव, महेंद्र शर्मा, शीलेश यादव, दीवारी लाल गुप्ता, कालीचरण कुशवाहा, खजानी बघेल, हरस्वरूप गुप्ता, शंकरलाल प्रजापति, संजय गर्ग और संतोष सविता आदि मौजूद रहे।