गंगा दशहरा पर चंबल और यमुना में स्नान करने के लिए उमडी लोगों की भीड़
पिनाहट। गंगा दशहरा पर्व पर सोमवार को क्षेत्र की चंबल नदी और यमुना नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालु लोगों की भीड़ उमड़ी रही। घाटों पर पुलिस की तैनाती से लोग गहरे पानी में नहीं गए और किनारे पर ही स्नान किया। चंबल के क्योरी, उमरेठा, बघरैना, विप्रावली, पडुआपुरा, करकौली, रेहा घाट, सहित यमुना के पिढौरा, रामपुर चंद्र सैनी, बलाई घाटों पर लोगों ने स्नान कर पूजा-अर्चना की गई।