हजरत मखदूम कमाल चिश्ती के उर्स में चादरपोशी करते श्रद्धालु फोटो स्वयं
फतेहपुर सीकरी। प्राचीन हजरत मखदूम कमाल चिश्ती की दरगाह पर आयोजित उर्स में हजारों अकीकतमंद और जायरीनों ने भाग लिया। उर्स गुस्ल शरीफ की रस्म के साथ शुरू हुआ। इसके बाद महफिल-ए-मीलाद, चादरपोशी, फातिहाख्वानी और लंगर तकसीम किया गया। सज्जादा नशीन इरफान शेख व आसिफ मियां और खादिम राशिद शेख, विकार मुखिया, मुत्तवली मोहम्मद फैसल ने रस्म अदा की गई। मौके पर शमीम सिद्दीकी, असलम खान, डॉ. चांद, शकील खान, मदन गोपाल गर्ग, नीरज शुक्ला, अजीम शेख, नदीम शेख, फरहान आदि मौजूद रहे।