फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मांगलिक कार्यक्रमों के चलते बढ़ी यात्रियों की भीड़

Wed, 22 Nov 2023 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मांगलिक कार्यक्रमों के लिए शुभ मुहूर्त 23 व 24 नवंबर को हैं। वैवाहिक कार्यक्रम होने हैं। इनमें शामिल होने के लिए लोग एक जगह से दूसरे स्थानों के लिए आ और जा रहे हैं। इस कारण यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। फलस्वरूप दिवाली और भाई दूज से बस स्टैंड पर लगातार भीड़ बरकरार है। इसके चलते लोगों को काफी देर तक प्रतीक्षा के बाद बसें मिल रही हैं।पहले दिवाली पर्व के कारण भीड़ रही और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब साहलग के कारण यात्रियों की भीड़ बस स्टैंड पर पहुंच रही है। 23 और 24 नवंबर को बड़ी संख्या में वैवाहिक कार्यक्रम हैं। जिनमें रिश्तेदारों का आना जाना हैं। वहीं शहर से भी लोग दूसरे स्थानों पर वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंच रहे हैं। ऐसे में आने व जाने दोनों तरह के यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई हैं। यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या के कारण रोडवेज के इंतजाम भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। लोगों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। लोगों को बसों में जगह पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। बस स्टैंड पर बस के प्रवेश करते ही उसके पीछे यात्री दौड़ लगाने लगते है। यात्री बस में स्थान पाने के लिए खिड़कियों से बस में घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें