फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस स्टैंड पर भीड़, बसों के लिए करना पड़ा इंतजार

Thu, 28 Mar 2024 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। होली पर्व मनाने के बाद बुधवार को शीतला माता का बासौड़ा से पूजन किया गया। होली पर्व मनाने के बाद नौकरी पेशा लोग महानगरों के लिए वापस होने लगे। बड़ी संख्या में लोगों के बस स्टैंड पर पहुंचने से खासी भीड़ रही। डिपो का दिल्ली मार्ग पर जोर रहा। बसों के फेरे बढ़ाए गए। यात्रियों की संख्या अधिक रहने से गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा।होली पर्व मनाने के लिए दिल्ली, गजियाबाद, नोएडा सहित अन्य महानगरों से लोग अपने घरों पर आए थे। होली पर्व मनाने के बाद बुधवार को शीतला माता का बसौड़ा पूजन किया गया। इसके बाद अवकाश समाप्त होने पर नौकरी पेशा लोग अपने गंतव्य की ओर वापस होने लगे। बुधवार को यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। लोग बस आते ही उसमें सवार होने को मशक्कत करते रहे। संचालन प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक देखते हुए डिपो की अधिकांश बसें दिल्ली मार्ग पर लगाई गई हैं। बसों के फेरे बढ़ाए हैं। अन्य मार्गों पर यात्रियों की संख्या अनुसार बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें