फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ठंड-कोहरे से मुरझा रहीं फसलें

Sat, 13 Jan 2024 03:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर। ठंड और कोहरे का असर रबी की फसलों पर पड़ रहा है। कई दिनों से धूप नहीं निकलने के कारण फसलें मुरझा रही हैं। चटक धूप नहीं होने के कारण किसान फसलों में कीटनाशक और खरपतवार नाशक का छिड़काव भी नहीं कर पा रहे हैं। किसान कहते हैं कि धूप निकलने पर ही कीटनाशकों का असर होता है जिससे फसल का बचाव हो पाता है। पिछले एक पखवाड़े से लगातार ठंड के तेवर तल्ख हैं। लगातार ठंड और कोहरे का असर फसलों पर भी पड़ने लगा है। आलू की फसल मुरझा रही है। टमाटर, मटर की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। कारण किसानों की मुश्किलें भरी हुई है। धूप नहीं निकलने से कीटनाशक भी छिड़काव नहीं पा रहे हैं। रबी की फसलें गेहूं, चना, चिकोरी आदि की फसलों में खरपतवार को नष्ट करने वाली दवाओं का छिड़काव करने के लिए किसान धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं। खरपतवार नष्ट नहीं हुआ तो फसलों की पैदावार घटेगी। फसल पीली पड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें