फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्च ऑपरेशन में बाधक बने मगरमच्छ और घड़ियाल

Sat, 13 Apr 2024 03:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। हजारा नहर में बृहस्पतिवार को डूबे किशोरों की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में मगरमच्छ और घड़ियाल जैसे भयावह जलचर बाधक बन रहे हैं। सर्च ऑपरेशन में जुटी एनडीआरएफ व अन्य टीमों के सर्च ऑपरेशन के दौरान नहर की तलहटी में कई मगरमच्छ और घड़ियाल दिखे जिसके चलते उन्हें ऑपरेशन रोककर वापस बाहर आना पड़ा। दरअसल, एनडीआरएफ की टीम के जवान नागरमल स्वामी शुक्रवार को ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ नहर की गहराई में पहुंचे तो वहां उन्हें मगरमच्छ व घड़ियाल नजर आए। इसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि जहां मगरमच्छ मौजूद थे वहां पानी की गहराई 35-40 फीट थी। ऐसी स्थिति में उन्हें वापस लौटना पड़ा। जवान नागरमल ने अपनी टीम के लीडर ललित कुमार को मामले की जानकारी दी। पुलिस व प्रशासन को बताया गया। टीम लीडर ने वोट के माध्यम से सर्च अभियान जारी रखा। नहर में अधिक संख्या में मगरमच्छ होने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी अचंभित हैं। इससे पूर्व कभी इस दिशा में जानकारी नहीं मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान भी मगरमच्छ नहर के कई क्षेत्रों में नजर आए। जिससे सर्च अभियान में जुटी टीमों को सावधान रहना पड़ा। तलहटी से जब दो किशोरों के शव पानी से फूलकर ऊपर की ओर उठे तब सर्च टीमें उन्हें बरामद कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें