बाह: चंबल नदी से निकल कर बिट्ठौना गांव में पहुंचा मगरमच्छ
बाह। चंबल नदी से निकला मगरमच्छ सोमवार रात 10.30 बजे करीब 5 किमी दूर स्थित बिट्ठौना गांव के कोटेदार रामसरन पुजारी की दुकानों तक पहुंच गया, जिससे अफरा तफरी मच गई। हमले की दहशत से ग्रामीण सहम गए। सूचना पर बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज के निर्देशन में वन विभाग की टीम रात में ही मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे में मगरमच्छ को रेस्क्यू कर चंबल नदी के नंदगवा घाट पर छोड़ दिया।