पिनाहट। क्षेत्र के गांव उटसाना के तालाब में रविवार की शाम एक मगरमच्छ दिखा। घबराए ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा और चंबल नदी में छोड़ दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि बारिश के दिनों में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने पर मगरमच्छ बाढ़ के पानी के साथ खादर और गांवों के तालाब तक पहुंच जाते हैं।