फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर में वांछित 10 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। थाना पुलिस ने शाह हाजीपुर जाने वाले मार्ग पर बुधवार की सुबह गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित था। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस और कच्ची शराब बरामद हुई है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शाह हाजीपुर निवासी उमेश चंद्र एक शातिर अपराधी है, उस पर थाने में करीब पांच से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है, तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष जैकब फर्नांडीज को सूचना मिली कि शाह हाजीपुर जाने वाले मार्ग पर नवाटेड़ा तिराहा के पास उमेश मौजूद है, इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने टीम के साथ दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जा से 100 लीटर कच्ची शराब व तमंचा और कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें