फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भगवान, मुझे माफ करना...', तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिख युवक ने दी मंदिर में जान

Mon, 22 Jul 2019 09:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मृतक श्याम सिकरवार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव रायभा में शनिवार को एक युवक ने मंदिर के घंटे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तीन पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
विज्ञापन

 
गांव रायभा की बगीची पर स्थित भोलेनाथ के मंदिर में श्याम पुत्र चंदन सिकरवार (22) रोजाना पूजा करने को आता था। लेकिन शनिवार सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो श्याम का शव घंटे पर झूलता दिखाई दिया। मौके पर मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या का जिम्मेदार स्वयं को ठहराया है। 

पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के भाई ने बताया कि डेढ़ साल पहले गुड़गांव में नौकरी करते समय मशीन में हाथ आने से उसकी दो अंगुली कट गई थी। जिसके बाद से वो अवसाद में रहने लगा था। घरवालों को वो बिना बताए चला जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या में प्रेम संबंधों की ओर इशारा

श्याम के गुड़गांव में नौकरी करते समय एक युवती से प्रेम संबंध हो गए थे। प्रेमिका की कुछ महीने पूर्व ही शादी हो गई। लेकिन फिर भी श्याम और प्रेमिका की बातें रोजाना फोन पर होती थी। सूत्रों के अनुसार मृतक कुछ दिनों से नशा भी करने लगा था। जिससे वो रोजाना बहकी बहकी बातें करता था।

पुलिस के अनुसार परिवारीजनों ने बताया कि श्याम करीब छह महीने से ही गुस्से में रहने लगा था और मरने की बात कहता था। श्याम अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। जिसमें से एक भाई की पूर्व में ही मौत हो गई। करीब आठ साल पूर्व मृतक के पिता की पानी में डूबने से मौत हो चुकी है।

आत्महत्या करने से पहले युवक ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। जिसमें भाइयों, दोस्तों और मंदिर में आत्महत्या जैसा गलत कदम उठाने के लिए भगवान से भी माफी मांगी है। भाइयों के लिए लिखा कि मां का ख्याल रखना। उनकी आंखों में आंसू मत आने देना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें