फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह किशोरी को मारी गोली, वारदात के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 27 Jun 2019 04:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सड़क पर पड़ी घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में सोमवार को बाइक सवार युवक ने सरेराह एक किशोरी को गोली मार दी। वारदात के बाद करीब एक किमी दूर जाकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं गोली लगने से घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  
विज्ञापन


जनपद इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी भोगांव के गांव शहजादेपुर में अपने रिश्तेदारी में आई हुई थी। बताया गया है कि गांव के 22 वर्षीय सुग्रीव यादव से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। सोमवार शाम सुग्रीव पड़ोसी की बाइक लेकर कस्बा जाने की बात कहकर गया था।

सुग्रीव के साथ बाइक पर किशोरी और उसका एक दोस्त था। नगला डाल के पास उसने किशोरी को गोली मार दी और भाग निकला। कुछ दूरी पर उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर एसपी अजय शंकर राय व एएसपी ओमप्रकाश सिंह गांव पहुंच गए। उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक पर दो युवक थे, तो आखिर दूसरा युवक कौन था और वो कहां चला गया। न तो उसने गोली मारने से मृतक को रोका, न हीं फांसी लगाने से रोका, यदि वाकई कोई साथ था तो आखिर उसका मकसद क्या था। वो कौन है पुलिस इसके बारे में जानकारी कर रही है।

सुग्रीव जिस बाइक को लेकर गया था, वो बाइक गांव जसवंतपुर के पास राजेश राजपूत के ट्यूबवेल के पास मिली। पुलिस ट्यूबवेल मालिक से भी पूछताछ कर रही है। एएसपी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें