फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: प्रधान ने घर में घुसकर अंधाधुंध बरसाईं गोलियां, युवक की हत्या, दो लोग घायल

Tue, 13 Aug 2019 04:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
अस्पताल में पुलिस और मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा जिले के गांव शीतलपुर के ग्राम प्रधान ने पुत्रों और भाइयों के साथ मिलकर सोमवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। वहीं घटना में दो लोग घायल हुए हैं। प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली नगर के गांव शीतलपुर निवासी वीरपाल सिंह पुत्र मुलायम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि चरन सिंह पुत्र अरब सिंह व अनिल कुमार पुत्र राजेंद्र प्रकाश घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घायल चरन सिंह ने बताया कि प्रधान भूपेंद्र सिंह पुत्र राजबहादुर और इनके पुत्र मयंक, शशांक, भाई नागेंद्र, नागेंद्र का पुत्र रजत और रामू पुत्र राधेश्याम ने सोमवार देर रात वीरपाल के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। 
विज्ञापन

युवक के सीने को चीरती हुई निकली गोली

एक गोली वीरपाल के सीने को चीरती हुई बाहर निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार मचने पड़ोसी चरन सिंह बाहर आया तो वो भी घायल हो गया। घटनास्थल पर पड़ोसी अनिल कुमार भी घायल पड़े थे। 

प्रधान भूपेंद्र और उसके साथियों ने काफी देर तक फायरिंग की। मामले में प्रधान भूपेंद्र सिंह यादव, दो पुत्र भाई, भतीजा सहित छह को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। 

प्रधान भूपेंद्र सिंह यादव सहित पांच के खिलाफ गांव की एक महिला ने थाना कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें आरोप था कि प्रधान भूपेंद्र यादव, मयंक व शशांक पुत्र भूपेंद्र सिंह, नागेंद्र ने घर में घुसकर रिवाल्वर तानकर गाली गलौज की गई और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया। 
विज्ञापन

तो नहीं होती वीरपाल की हत्या

वीरपाल की हत्या होने में पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि चार अगस्त को लिखाई गई रिपोर्ट में अगर पुलिस प्रधान भूपेंद्र व अन्य को गिरफ्तार कर लेती तो वीरपाल की हत्या नहीं हुई होती। खुलेआम घूम रहे प्रधान व अन्य अभी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। 

अपर पुलिस अधीक्षक अपराध राहुल कुमार ने बताया कि घटना में छह लोगों को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें