ट्रांस यमुना कालोनी में एनआर ज्वैलर्स में ग्राहक बनकर आईं तीन महिलाएं टाप्स ले उड़ीं। महिलाओं की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
ट्रांस यमुना कालोनी निवासी अभिषेक जादौन की घर के बाहर ही ज्वैलरी शॉप है। बुधवार शाम साढे़ चार बजे तीन महिलाएं आईं। इनमें से एक महिला की गोद में एक साल का बच्चा भी था। उन्होंने टाप्स दिखाने को कहा। अभिषेक ने उन्हें टॉप्स दे दिए। दो महिलाएं स्टूल पर बैठ गईं, जबकि एक महिला पीछे खड़ी रही। अभिषेक किसी काम से उठे। इसी बीच महिला ने पीछे वाली महिला को टाप्स दे दिया। 15 मिनट बाद महिलाएं चली गईं। टाप्स की गिनती की तो एक कम मिला। इस पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इनमें चोरी का पता चल सका। सराफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। सराफ ने टाप्स की कीमत तकरीबन 17 हजार रुपये बताई है।
दो सराफ भांप गए
महिला चोर दो और दुकानों पर वारदात के इरादे से गईं थीं लेकिन सराफ ने उनकी हरकतों को भांप लिया था। इसके बाद उन्हें सामान देने से मना करके भगा दिया।