फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने लूटी इज्जत, ससुराल वालों ने काटे विवाहिता के बाल

Thu, 03 Aug 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
rape - फोटो : google
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन में ससुरालियों ने विवाहिता को बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। उसके बाल भी काट दिए। चीख-पुकार सुनकर आए पड़ोसियों ने बीच बचाव किया। विवाहिता ने ससुर पर आबरू लूटने का भी इल्जाम जड़ा है। हालांकि उसकी दी तहरीर को वृंदावन पुलिस ने नहीं माना। आरोप है कि तहरीर बदलाकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 26 फरवरी 2015 को कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। मांगें पूरी नहीं किए जाने पर 24 जुलाई 2017 को ससुरालीजनों उसे कमरे में बंद करके बेरहमी से पिटाई की। 

उसके बाल भी काट डाले। पीड़िता ने वृंदावन में तहरीर दी तो पुलिस ने नहीं मानी। आरोप है कि दूसरी तहरीर लिखाकर दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी स्वप्निल ममगाई से घटना की शिकायत की। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें