फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बीघा जमीन के लिए रिश्तों का खून, वृद्धा को घर में घुसकर मारी गोली

Thu, 07 Sep 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
एटा के गांव नगला पोखर में 75 वर्षीय वृद्धा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का आरोप मृतका के भतीजे पर है। बताया जा रहा है कि जायदाद को लेकर वृद्धा की हत्या की गई है। 
विज्ञापन


एटा के थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव नगला पोखर निवासी सूरजमुखी (75) पत्नी लायक सिंह की चार लड़कियां है। उनका कोई लड़का नहीं है। ऐसे में उन्होंने अपने देवर के लड़के जयपाल को गोद ले लिया। सूरजमुखी जयपाल के साथ ही रहती थी। बुधवार देर रात वृद्धा घर पर अकेली थी। इस दौरान उसे गोली मार दी गई। 

गोली लगने से सूरजमुखी की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों ने मौके की ओर दौड़ा लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मामले में गोद लिया बेटा जयपाल अपने परिवार के धर्मवीर आदि पर मां की हत्या करने का आरोप लगा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग झूठा फसाने का आरोप लगा रहे है। ऐसे में पुलिस की भी मुश्किले बढ़ती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन

ननद के घर से बुलाई गई थी वृद्धा

पुलिस कार्यालय पर दूसरे पक्ष के पुष्पेंद्र, प्रमोद सहित दर्जन भर से अधिक लोगों ने बताया कि मृतका घटना से एक दिन पहले अपनी ननद के पास झिनवार चली गई थी। वह देर रात करीब साढ़े नौ बजे नगला पोखर आई थी। विपक्ष के लोगों का आरोप है जयपाल आदि ने गांव के गिरीश, वीरेश आदि के घर पर फायरिंग की थी। 

इसकी शिकायत करने पीड़ित पक्ष थाने गया था। तभी सूरजमुखी की गोली मार हत्या की गई है। मामले में सीओ जलेसर एमपी सलोनिया का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट और जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें