फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर में सबसे कम जमा कराए गए हथियार

Mon, 16 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव आयोग की तमाम सख्ती के बावजूद अभी तक 50 फीसदी असलाह ही जमा कराए जा सके हैं। सदर थाना पुलिस इस काम में सबसे पीछे चल रही है। यहां अभी तक सिर्फ 32 फीसदी असलाह जमा कराए गए हैं। एमएम गेट में आंकड़ा 90 फीसदी से ऊपर पहुंच चुका है।
विज्ञापन

हालांकि एमएम गेट के मुकाबले सदर क्षेत्र में लाइसेंसी असलाह भी ज्यादा हैं। पूरे शहर की बात करें तो कुल 19077 लाइसेंस हैं। इनमें से 9599 असलाह जमा कराए जा चुके हैं। असलाह जमा कराने में अभी तक दूसरे नंबर पर मंटोला थाना पुलिस चल रही है। यहां 82 फीसदी से अधिक जमा कराए जा चुके हैं। बता दें, चुनाव आयोग इस बार कम से कम 95 फीसदी असलाह जमा कराना चाहता है।

थाना      कुल लाइसेंस      जमा कराए   प्रतिशत
ताजगंज     2326          1172       50.39 प्रतिशत
सदर         2537           828      32.64 प्रतिशत
रकाबगंज     845            417       49.35 प्रतिशत
छत्ता           739            301      40.73 प्रतिशत
एत्माद्दौला    1119           702      62.73 प्रतिशत
मंटोला          135           111      82.22 प्रतिशत
लोहामंडी        848           432      50.94 प्रतिशत
जगदीशपुरा      1360         785      57.72 प्रतिशत
हरीपर्वत         1556        855       54.95 प्रतिशत
न्यू आगरा        2756        1389     50.40 प्रतिशत
सिकंदरा         1873        1189     63.48 प्रतिशत
कोतवाली        545           243     44.59 प्रतिशत
नाई की मंडी     356           232     65.17 प्रतिशत
एमएम गेट       153           138      90.20 प्रतिशत
चेतावनी का भी असर नहीं
आगरा। शहर में एक हजार से ज्यादा ऐसे लाइसेंस धारक बताए गए हैं जिनका कुछ पता नही चल पा रहा है। जिले में इनकी संख्या पांच हजार है। एसएसपी की ओर से चेतावनी दी जा चुकी है कि ऐसे लोग अगर खुद सत्यापन कराने के लिए थाना नहीं आएंगे तो उनके लाइसेंस निरस्त करा दिए जाएंगे। इसके बावजूद अभी भी बहुत कम लोग थाना पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें