फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी चौकीदार की हत्या

Thu, 05 Jan 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल का मामला, पोटली में बंद मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एत्माद्दौला के कालिंदी विहार स्थित सेंट स्टीफन पब्लिक  स्कूल के चौकीदार कृष्णानन्द उर्फ मुन्ना की हत्या गला दबाकर की गई थी। इसके बाद ही शव को मैनहोल में डाला गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें, मूल रूप से सिद्धार्थनगर निवासी चौकीदार कृष्णानन्द उर्फ मुन्ना का शव मंगलवार को स्कूल के ही मैनहोल में मिला था। उसकी हत्या कर पोटली में शव को बंद करने के बाद यहां छिपा दिया गया था। सफाई के लिए मैनहोल खोले जाने पर इसका पता चला था। वह स्कूल में छह नवंबर की रात हुई 9.75 लाख की चोरी के बाद से लापता बताया जा रहा था। पुलिस को उसी पर शक था। लेकिन शव मिलने से कहानी बदल गई थी।
इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। इसमें मौत का कारण गला दबाने से आया है। हत्या के बाद उसके शव को मैनहोल में फेंका गया। पुलिस कालेज के स्टाफ सहित प्रबंधन के लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर, आशंका जताई जा रही है कि हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। हालांकि जांच के बाद ही इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें