फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में एसटीएफ की मुठभेड़, मुक्त कराए झांसी के व्यापारी

Wed, 26 Jul 2017 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी से 12 जुलाई को अपहृत सराफ राजेंद्र कुमार अग्रवाल (राजू कमरया) और उनके साथी राहुल अग्रवाल (राहुल छोले) को मंगलवार रात करीब नौ बजे आगरा के सिकंदरा के निखिल वुडलैंड अपार्टमेंट में हुई मुठभेड़ के बाद मुक्त करा लिया गया। अपहरण करने वाले बदमाश एसटीएफ के सामने से ही भाग गए। उनकी तलाश में एसटीएफ और आगरा पुलिस देर रात तक लगी रही। इस अभियान में बुलेटप्रुफ जैकेट पहने 125 पुलिसकर्मी लगाए गए।
विज्ञापन


एसटीएफ को पांच दिन से सूचना मिल रही थी कि दोनों अपहृत आगरा में हैं। गिरोह की लोकेशन भी ट्रेस कर ली गई थी। तभी से एसटीएफ की पूरी टीम आगरा में डेरा डाले थी। डीआईजी मनोज तिवारी ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे। मंगलवार शाम सटीक सूचना मिली कि बदमाश सिकंदरा में हैं।

एसटीएफ उनकी तलाश में लग गई। रात आठ बजे पता चल गया कि भावना स्टेट के पास नील फ्लोरेंस कालोनी के सामने निखिल वुडलैंड में हैं। एसटीएफ ने रेकी कराई तो पता चला कि अपहृतों को दिल्ली के नंबर की इनोवा कार में रखा गया है। कार बेसमेंट में थी। बदमाश अपहृत कारोबारियों को फ्लैट में शिफ्ट करने की फिराक में थे। तभी एसटीएफ ने घेर लिया। यह देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


एसटीएफ ने भी गोली का जवाब गोली से दिया। इससे बदमाशों के हाथ पांव फूल गए। आठ बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। नौ बजे बदमाश अपहृत कारोबारियों को छोड़ अपार्टमेंट के पीछे से जंगल की तरफ भाग गए। एसटीएफ के डीआईजी ने बताया कि अपहृत मुक्त करा लिए गए हैं।

बदमाशों की तलाश जारी है। आगरा के एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पूरे हरीपर्वत सर्किल की फोर्स, क्राइम ब्रांच, एसटीएफ को लगाया गया है। अपार्टमेंट में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

फिरौती दिए जाने की भी चर्चा रही

अपहरण - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के बावजूद पुलिस में यह चर्चा भी रही कि बदमाश पहले ही फिरौती वसूल चुके थे। हालांकि एसटीएफ ने इससे इंकार किया है। पुलिस सूत्रों का कहना था कि बदमाश फिरौती लेने के बाद अपहृतों को छोड़ने जा रहे थे। तभी एसटीएफ ने उन्हें घेरा। हालांकि एसटीएफ के अधिकारियों का कहना था कि पूरी टीम पांच दिन से लगी थी। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद मुठभेड़ में अपहृतों को छुड़ाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें