फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 के दरोगा  सहित दो निलंबित 

Fri, 02 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
शाहगंज के प्रकाश नगर स्थित पेट्रोल पंप पर दबंगई के मामले में यूपी 100 के दरोगा सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सीओ लोहामंडी की जांच में दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन

बता दें, कांग्रेस नेता और एचपीसीएल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के पेट्रोल पंप पर 27 नवंबर को एक पुलिसकर्मी ने बाइक में पेट्रोल भरवाया। इसके बाद यूपी 100 के पुलिसकर्मियों को साथ लाकर पेट्रोल को चेक करने का दबाव बनाया, जिससे हादसा हो सकता था। पुलिसकर्मियों ने ग्राहकों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता भी की थी। इस मामले की जांच सीओ लोहामंडी श्यामकांत ने की। जांच के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। एसएसपी ने यूपी 100 पर तैनात प्रभारी दरोगा देवराज और पुलिस लाइन के सिपाही विपिन कुमार को निलंबित कर दिया गया। विपिन ने ही बाइक में पेट्रोल भरवाया था। उसके कहने पर ही यूपी 100 के पुलिस कर्मी पहुंचे थे। शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रतापपुरा में बैठक की। इस दौरान कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया गया। इस दौरान डा. रामबाबू हरित, गुरुचरन सिंह, सुशील यादव, संजय अग्रवाल, रवि गुप्ता, करन दुग्गल, सुरेश रावत आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें