फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से कुचलकर यूकेजी का छात्र मरा

Fri, 31 Jul 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंदी विहार में अस्सी फुटा रोड पर गुरुवार की दोपहर को पानी के टैंकर चालक की लापरवाही से दर्दनाक हादसा हो गया। बेटे-बेटी को स्कूल से लेकर लौट रहे पशु चिकित्सक की बाइक में टैंकर चालक ने सामने से टक्कर मार दी। छह साल का मासूम रजत उछलकर टैंकर के पहियों के नीचे आ गया। उसकी बहन खुशबू भी घायल हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर भाग निकला। घटना से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

कालिंदी विहार ए-ब्लाक निवासी डा. संतोष उपाध्याय सादाबाद के मई स्थित पशु चिकित्सालय में कार्यरत हैं। उनकी बेटी खुशबू और बेटा रजत (6) कालिंदी विहार स्थित सेंट स्टीफन स्कूल में आठवीं और यूकेजी में पढ़ते हैं। दोपहर डेढ़ बजे संतोष बाइक से दोनों बच्चों को लेकर घर लौट रहे थे। अस्सी फुटा रोड पर पानी के टैंकर का चालक मोबाइल से बात करता हुआ गाड़ी दौड़ा रहा था। उसने सामने से आते बाइक सवार संतोष में टक्कर मार दी। रजत उछलकर टैंकर के पहियों के नीचे आ गया। खुशबू के पैरों में फ्रेक्चर हो गया। चीखपुकार होने पर भी टैंकर चालक रुका नहीं। वह गाड़ी को लेकर भाग निकला। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक रजत की मौत हो गई। रजत के घर में कोहराम मच गया। मां सोनूदेवी का रो-रोकर बुरा हाल था। काफी देर तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर परिजन शव को घर ले गए। बाद में पुलिस ने घर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यमुनापार में काल बनकर दौड़ते हैं पानी के टैंकर
यमुनापार इलाके में पीने के पानी की भारी समस्या के चलते पूरे दिन टैंकर कालोनियों में दौड़ते हैं। ज्यादातर टैंकरों को किशोर चलाते हैं। टैंकरों की चपेट में आकर अब तक कई लोग जान गवां चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस इन नाबालिग चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है। कालिंदी विहार ए ब्लाक के लोगों में हादसे को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना था कि इन टैंकर चालकों पर कोई लगाम नहीं है। एक मासूम की जान लेने वाले टैंकर चालक को लोगों ने पहचान लिया है। वह इलाके में पानी की सप्लाई करता है। पुलिस टैंकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ट्रक में फंसकर घिसटता गया रोहित
टूंडला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, युवती घायल
आगरा/टूंडला। गुरुवार सुबह टूंडला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। उसकी मंगेतर को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
लोहामंडी निवासी रोहित पुत्र सूरजभान सिकंदरा निवासी मंगेतर के साथ स्कूटी से फीरोजाबाद की ओर जा रहे थे। टूंडला फ्लाईओवर पर सीएचसी के समीप स्कूटी ट्रक से टकराकर फंस गई। रोहित काफी दूर तक ट्रक के साथ घिसटता चला गया। ट्रक चालक को पता चला तो उसने स्कूटी को ट्रक सक अलग किया और ट्रक लेकर भाग गया। सड़क पर घायल पड़े युवक युवती को लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां रोहित ने दम तोड़ दिया। युवती की भी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी पर मृतक के भाई राहुल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राहुल ने बताया कि दोनों की अगले महीने शादी होने वाली थी। वे उसायनी स्थित वैष्णो धाम मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें