फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज पर यूएई के दूतावास अफसर से बदसलूकी

Mon, 25 Jul 2016 06:06 PM IST
ताज पर यूएई के दूतावास अफसर से बदसलूकी
विज्ञापन
ताजमहल अब हो रहा है ब्राउन। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा। दिल्ली स्थित संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दूतावास में तैनात अधिकारी के साथ शिल्पग्राम पर एएसआई और एडीए के कर्मचारियों ने बदसलूकी कर दी। अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने आए दूतावास अधिकारी ने इसकी शिकायत पर्यटन मंत्रालय और अधीक्षण पुरात्वविद् से की है। रविवार दोपहर तकरीबन एक बजे यूएई के दूतावास में तैनात दुबई का रहने वाले एक अधिकारी अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे। शिल्पग्राम टिकट विंडो पर एएसआई के कर्मचारी ने उनसे पासपोर्ट दिखाने को कहा। अधिकारी का आरोप है कि कर्मचारी ने पासपोर्ट देखने के बाद उसे फेंककर लौटाया किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर अपशब्द कहे। कहासुनी बढ़ने पर वहां पहुंचे एडीए कर्मचारियों ने भी दूतावास अधिकारी से बदसलूकी की। इस पर अफसर ने पर्यटन मंत्रालय और अधीक्षण पुरातत्वविद भुवन विक्रम से की। उन्होंने हस्तक्षेप करके मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें