इरादनगर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी का पिता जब शिकायत करने युवकों के घर गया तो उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित परिवारीजन थाने पर शिकायत करने गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार को एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया।
घटना 25 अप्रैल की रात नौ बजे की है। 16 वर्षीय किशोरी खेत पर जा रही थी। आरोप है कि तभी गांव के ही तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां आ गई। इस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित पिता ने युवकों के घर पर शिकायत की। युवकों ने उसके साथ मारपीट करके भगा दिया। मामले में एसएसपी ने जांच के आदेश किए हैं।